*वीकेंड यातायात अलर्ट एवं डायवर्जन प्लान यातायात शाखा भवाली/भीमताल जनपद-नैनीताल।*
*दिनांक 06/11/2026 से दिनांक 08/11/2026 तक कैंची धाम,भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में धनतेरश/वीकेंड के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित यातायात प्लान लागू किया गया है।*
*1.भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध-*
• समय: प्रातः03:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
• कार्यवाही:भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर रोका जाएगा।
*2. बसों एवं चौपहिया वाहनों के लिए डायवर्जन:-*
• समय: प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रूट डायवर्जन विवरण:
• अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन:
o लमगड़ा ➔ धनाचूली ➔ धारी ➔ खुटानी बैंड ➔ भीमताल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
• हल्द्वानी,काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा,जागेश्वर,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन:
o खुटानी बैंड भीमताल ➔ धारी ➔ धनाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
• काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन:
o खुटानी बैंण्ड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर ➔ रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।
*3. कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों एवं प्राइवेट वाहनों के लिए पार्किंग एवं शटल व्यवस्था:-*
• वाया भीमताल आने वाले प्राइवेट वाहन:
o अपने निजी वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में पार्क करें।
o यहाँ से स्थानीय शटल सेवा द्वारा भवाली/कैंची धाम मंदिर तक पहुँचें।
• वाया ज्योलिकोट➔गेठिया➔ नैनीताल मार्ग से आने वाले प्राइवेट वाहन:
o अपने निजी वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क करें।
o यहाँ से स्थानीय शटल सेवा द्वारा कैंची धाम मंदिर तक जायेंगे।
*4-भीमताल/नैनीताल/ज्योलिकोट* की ओर से आने वाले स्थानीय वाहन जो कि खैरना/गरमपानी/बेतालघाट की ओर जाना चाहते है वाया दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
*5. भीमताल से आने वाले वाहन-*
• अल्मोड़ा/रानीखेत/कैंची धाम हेतु: नैनी बैंड प्रथम➔ सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग ➔ शिप्रा पुल भवाली से गंतव्य की ओर।
*6. टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध-*
• वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी एवं दुपहिया वाहनों/पीली नम्बर प्लेट दुपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
*⚠️ आमजन एवं पर्यटकों से अपील: यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन,पार्किंग एवं शटल व्यवस्था का पालन करें,ताकि अनावश्यक जाम एवं असुविधा से बचा जा सके।नैनीताल पुलिस का सहयोग करें और अपनी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनाएं।*
About The Author
You may also like
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथेलिट महिला पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता
रंगमंच जीवन के यथार्थ और सामाजिक बदलाव की सशक्त अभिव्यक्ति
हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद
देहरादून में अमित शाह बोले- सपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड बनने नहीं दिया, अटल जी ने राज्य बनाया
अमित शाह का देहरादून दौरा, सीएम धामी बोले, ‘जेनी और तंदूर कांड पर क्यों चुप है कांग्रेस?

