जैनी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले में प्रेस वार्ता करने देहरादून पहुंची जैनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जैनी ने एक बार फिर लगाए हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप
प्रेस वार्ता के दौरान जैनी भावुक नजर आईं और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि हरक सिंह रावत ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उन्होंने मामले की दोबारा CBI जांच कराने और DNA टेस्ट की मांग उठाई है। जैनी के अनुसार, वह 16 वर्ष की उम्र में देहरादून में रह रही थीं। नक्शेदेखें
मानसिक चिकित्सालय में डरने धमकाने का लगाया आरोप
जैनी ने आरोप लगाया कि उन्हें गर्ल्स हॉस्टल में रखने के नाम पर मानसिक चिकित्सालय में रखा गया और डराया-धमकाया गया। उनका कहना है कि बाद में उन्हें देहरादून से बाहर भेज दिया गया। जैनी ने यह भी आरोप लगाया कि हरक सिंह रावत उन्हें कई बार मसूरी घूमने के लिए मधुबन होटल ले गए थे। जैनी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न हुआ है।
मेरे बेटे को मिलना चाहिए पिता का नाम: जैनी
जैनी ने उत्तराखंड के डीजीपी से मामले की दोबारा CBI जांच कराने और DNA टेस्ट करवाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने हरक सिंह रावत का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग उठाई। जैनी ने सीएम धामी से भी मुलाकात के लिए समय मांगा है। जैनी का कहना है कि उनके बेटे को उसके पिता का नाम और अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को उसका हक दिलाकर रहेंगी।
About The Author
You may also like
आईटीडीए कम्प्यूटर संस्थान बुरान्स कोचिंग क्लासेस तथा अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश लैंग्वेज के सयुंक्त तत्वाधान मे दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया
बीएड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने प्रेस वक्तव्य के माध्यम से की ये मांग
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
Ramayana Box Office Day 3 : तीसरे दिन भी ‘रामायण’ की धूम, 135 करोड़ के हुई पार
उत्तराखंड लोअर पीसीएस के 54 पदों पर भर्ती…आवेदन शुरू, 26 नवंबर तक मौका

