उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में उनके भतीजे सतेंद्र राठौर को भी बरेली से गिरफ्तार किया गया है। नक्शेदेखें
मंत्री ने पति गिरधारी लाल पर लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर 2026 को अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने पति पर पहले से विवाहित होने की जानकारी छिपाकर शादी करने, मारपीट, गाली-गलौच, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाए जाने का भी आरोप लगाया था। नक्शेदेखें
साहू के भतीजे की कथित संलिप्तता के मिले थे साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने एसपी ग्रामीण प्रथम के पर्यवेक्षण में नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। जांच के दौरान एसआईटी ने संबंधित ऑडियो क्लिप कब्जे में लेने के साथ ही कई गवाहों के बयान दर्ज किए। दस्तावेजों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस को गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे सतेंद्र राठौर की कथित संलिप्तता के साक्ष्य मिले।
मंत्री को निदेशक पद से हटाकर भतीजे को बनाया था डायरेक्टर
पुलिस जांच के अनुसार, कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेखा आर्य को चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाकर उनके भतीजे सतेंद्र राठौर को निदेशक बनाया गया था। इन कंपनियों में देवों के देव महादेव, बनखंडी रुद्राक्ष धाम, श्री अंबे ऑटो डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री बनखंडी धाम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही SIT टीम
पुलिस के मुताबिक, गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैंगस्टर एक्ट समेत 44 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में दबिश दे रही थीं। मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 नवंबर को साहू को झांसी और सतेंद्र राठौर को बरेली के जोगी नवादा से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल एसआईटी दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
You may also like
आईटीडीए कम्प्यूटर संस्थान बुरान्स कोचिंग क्लासेस तथा अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश लैंग्वेज के सयुंक्त तत्वाधान मे दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया
बीएड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने प्रेस वक्तव्य के माध्यम से की ये मांग
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
Ramayana Box Office Day 3 : तीसरे दिन भी ‘रामायण’ की धूम, 135 करोड़ के हुई पार
उत्तराखंड लोअर पीसीएस के 54 पदों पर भर्ती…आवेदन शुरू, 26 नवंबर तक मौका

