जैनी उर्फ इंदिरा देन्जी की शिकायत के बाद देहरादून पुलिस ने मामले की जांच एक महिला अधिकारी को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस मुख्यालय को भेजा गया प्रार्थना पत्र देहरादून पुलिस को प्राप्त हुआ था। इसमें जैनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नक्शेदेखें
जैनी ने की DGP से मुलाकात
प्रेस वार्ता के बाद जैनी ने उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीजीपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में दोबारा जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने उनके साथ लगातार दुराचार किया। साथ ही उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच के लिए हरक सिंह रावत के बेटे का DNA टेस्ट कराने की मांग भी उठाई। नक्शेदेखें
DNA जांच की मांग
जैनी का दावा है कि घटना के बाद जैनी ने एक बच्चे को जन्म दिया, जो अब 23 साल का है। जैनी ने आरोप लगाया कि उस समय हरक सिंह के राजनीतिक प्रभाव और सत्ता में होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने अपने बेटे की पहचान से जुड़े सवालों का समाधान कराने के लिए DNA टेस्ट कराने और 2003 की कथित घटना में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
CO डोईवाला को सौंपी मामले की जांच
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने इसकी जांच महिला अधिकारी एवं सीओ डोईवाला वंदना वर्मा को सौंपी है। उन्हें शिकायत की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नक्शेदेखें
हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज करूंगा: हरक
गौरतलब है कि जैनी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले को फिर से उठाया था और DNA टेस्ट के साथ मामले की दोबारा जांच की मांग की थी। इसके बाद हरक सिंह रावत ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा था कि मामले की पहले जांच हो चुकी है और वह आरोपों के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत की जांच महिला अधिकारी को सौंप दी है।
About The Author
You may also like
आईटीडीए कम्प्यूटर संस्थान बुरान्स कोचिंग क्लासेस तथा अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश लैंग्वेज के सयुंक्त तत्वाधान मे दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया
बीएड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने प्रेस वक्तव्य के माध्यम से की ये मांग
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
Ramayana Box Office Day 3 : तीसरे दिन भी ‘रामायण’ की धूम, 135 करोड़ के हुई पार
उत्तराखंड लोअर पीसीएस के 54 पदों पर भर्ती…आवेदन शुरू, 26 नवंबर तक मौका

