उत्तराखंड में विधवा-दिव्यांग पेंशन बढ़कर हुई इतनी, दो योजनाओं के लिए प्रपोजल होगा तैयार
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय समीक्षा में अधिकारियों को चेतावनी दी कि छात्रवृत्ति योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति से जुड़ी सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि पात्र छात्र किसी भी स्थिति में वंचित न रहें।
बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने विभागीय कर्मचारियों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। पेंशन योजनाओं में संशोधनों की जानकारी देते हुए बताया कि विधवा एवं दिव्यांग पेंशन को 15 सौ रुपये से बढ़ाकर 1875 रुपये किया गया है।
प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
वहीं, बौना पेंशन और तीलू रौतेली पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने तथा दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान को 700 से 1000 रुपये करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों, औद्योगिक आस्थानों और छात्रावासों की भी समीक्षा की।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

