Jammu Kashmir Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ऊधमपुर के रामनगर के कागोत इलाके में यात्री से भरी बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद रेस्क्यू कार्य जारी है। इस दौरान पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर बचाव कार्य कर रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दर्दनाक हादसा!, जम्मू-कश्मीर में यात्रियों से भरी बस पलटी Jammu Kashmir Udhampur Bus Accident
पुलिस की माने तो बस रामनगर से उधमपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जालों इलाके के पास अचानक ये हादसा हो गया। चश्मदीदों ने बताया ये हादसा रेश ड्राइविंग और नेग्लीजेंट का है। मोड पर बस का टायर फटा। जिसके बाद तेज रफ्तार से आ रही बस बेकाबू हो गई।
15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची। जहां राहत-बचाव का कार्य शुरू किया गया। तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा इतना भीषण था कि इसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री शोक जताया
वहीं इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भी शोक प्रकट किया है। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी दुख जताया है. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “उधमपुर-राम नगर बस दुर्घटना से गहरा दुख हुआ, जिसमें बारह लोगों की जान चली गई. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

