मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 59.72 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजनाओं से पेयजल, बाढ़ सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले की तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 14.57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसके साथ ही देहरादून के हरभजवाला क्षेत्र में आसन नदी के दोनों ओर पुश्ता निर्माण के लिए 2.43 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।
ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 25.78 करोड़ रुपये का अनुमोदन भी दिया गया है। बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत धर्मपुर क्षेत्र में सुसवा नदी और उत्तरकाशी के झाला गांव में भागीरथी नदी के किनारे कार्यों के लिए क्रमशः 1.29 करोड़ और 3.03 करोड़ रुपये की पहली किस्त स्वीकृत की गई है।
वहीं, चमोली के जोशीमठ-नीति मार्ग पर क्षतिग्रस्त पैदल पुल के पुनर्निर्माण के लिए 1.74 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा पिथौरागढ़, हरिद्वार और नैनीताल में स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों, हर्षिल-मुखवा मार्ग के सुरक्षात्मक कार्यों तथा डोईवाला और रायपुर क्षेत्रों में नदी-नालों के बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना को भी इससे लाभ मिलेगा। साथ ही, चमोली के भराड़ीसैंण स्थित पीएमश्री आदर्श इंटर कालेज में पांच नए कक्षों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
सूचना विभाग में पदोन्नति को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के लिए 299.18 करोड़ रुपये के बजट सहित अनुसूचित जाति कल्याण के लिए एक करोड़ और जनजाति उपयोजना के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विभाग में सहायक निदेशक अर्चना और बद्री चंद को उपनिदेशक पद पर पदोन्नति देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

