ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। माथे पर तिलक और हिंदू नाम के साथ रह रहा एक संदिग्ध व्यक्ति जांच में बांग्लादेशी निकला, जो लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस और अभिसूचना इकाई ने संयुक्त चेकिंग के दौरान रामझूला रोड स्थित काली मंदिर के पास इस व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सनीउर रहमान उर्फ सत्यसाधू (39 वर्ष) बताया…जो बांग्लादेश के फरीदपुर का रहने वाला है।
जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2016 से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था। उसने दिल्ली के पते पर फर्जी नाम से आधार कार्ड भी बनवा रखा था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक्सपायर बांग्लादेशी पासपोर्ट, आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और पेन ड्राइव समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम मानी जा रही है…जो अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

