धर्म नगरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट से एक हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां पालतू कुत्ते को पवित्र गंगा नदी में नहलाने को लेकर बवाल मच गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने कुत्ते को गंगा नदी में नहलाती नजर आ रही है। वहां मौजूद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और महिला को फटकार भी लगाई। लोगों के बीच इसको लेकर नाराजगी है और तीर्थ पुरोहितों ने भी इसकी कड़ी निंदा की है।
हरिद्वार में हंगामा!, पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने पर मचा बवाल
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपने परिवार और कुत्ते के साथ गंगा घाट पर पहुंची थी। थोड़ी देर बार वो अपने कुत्ते को भी वहां नहलाना शुरू कर देती है। ये देखकर वहां मौजूद लोग इस पर आपत्ति जताते है। हालांकि महिला भी कुत्ते को नहलाने की जिद पर अड़ी रहती है। इसी को लेकर महिला और वहां मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक बहस होती है।
लोगों ने जताई नाराजगी
बहस बढ़ती देख परिवार वालों ने महिला को समझाया, जिसके बाद वो अपने डॉग को लेकर वहां से चली गई। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है। साथ ही तीर्थ पुरोहित ने भी इसकी कड़ी निंदा की है।
वायरल वीडियो हरिद्वार के सर्वानंद घाट का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये मामला कब का है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले में अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

