पौड़ी की बेटी शांभवी रौथाण ने बढ़ाया प्रदेश का मान

🏸🌟 🌟🏸

पौड़ी जिले की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी शांभवी रौथाण ने बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 मिक्स डबल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया और एशिया बैडमिंटन ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
शांभवी और उनके साथी खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बैंगलोर की मजबूत जोड़ी प्रियंका वाल्दिया और बाल प्रणय प्रगडा को रोमांचक मुकाबले में 14-21, 21-14, 23-21 से हराया। तीन सेट तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में शांभवी ने बेहतरीन खेल कौशल, धैर्य और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
निर्णायक सेट में मिली जीत के साथ शांभवी ने कांस्य पदक हासिल कर एशिया बैडमिंटन ट्रायल में अपनी जगह पक्की की। अब वह इंडियन टीम की अंडर-19 मिक्स डबल्स ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
शांभवी की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड, विशेषकर पौड़ी गढ़वाल में खुशी और गर्व का माहौल है। परिजनों, कोच और खेल प्रशिक्षक राकेश भट्ट ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author