चारधाम यात्रा इस साल नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है।
5 लाख 23 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
बता दें केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 22 दिनों में ही 5 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है।
19 अप्रैल को हुआ था श्रीगणेश
बता दें यात्रा का श्रीगणेश 19 अप्रैल को हुआ था। 13 मई तक 12 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 5,23,582, बदरीनाथ धाम में 3,24,081, गंगोत्री धाम में 2,05,425 और यमुनोत्री धाम में 2,07,390 तीर्थयात्री पहुंचे हैं। आज चारों धामों में 80 हजार 401 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
केदारनाथ धाम पहुंच रहे सबसे अधिक श्रद्धालु
बताते चलें केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 32,423 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि बदरीनाथ धाम में 21,260, यमुनोत्री धाम में 13,403 और गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम की यात्रा मुश्किल भरी होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नया रिकॉर्ड बना रही है।
पुराने आंकड़ों पर डालें नजर
बीते चार सालों (वर्ष 2022 से 2025 तक) के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं। इनमें 2022 में 15,64,248, 2023 में 19,58,863, 2024 में 16,53,581 और 2025 में 17,68,795 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

