


सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी आईटीडीए व सैनिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में आईआरडीटी सभागार देहरादून मे रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमे हर वर्ष की भांति आईटीडीए कैल्क संस्थान कोटद्वार के छात्र छात्राओं ने भी रोजगार मेले मे प्रतिभाग किया संस्थान के निदेशक डॉ नन्द किशोर जखमोला ने बताया कि रोजगार मेले मे आईटी एवं अन्य क्षेत्रों मे प्रशिक्षित युवाओं के साथ पूर्व सैनिक के आश्रितों ने भी प्रतिभाग किया 359 युवाओं ने रोजगार मेले मे हिस्सा लिया जिनमे से 195 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों के लिए किया गया सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये कहा कि आईटीडीए के माध्यम से 628 पूर्व सैनिक आश्रितों को कम्प्यूटर और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा चुका है
संस्थान की सह निदेशिका श्रीमती अनीता जखमोला संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द दुदपुड़ी सहित सभी शिक्षकों ने रोजगार मेले मे प्रतिभाग करने वाले संस्थान के छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
