नैनीताल/अल्मोड़ा, 27 मई। जनपद नैनीताल ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की जिला स्तरीय वार्षिक रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया।
उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी, अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 संस्थानों, संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया। साथ ही एसडीजी रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों को भी पुरस्कृत किया गया। नैनीताल जनपद को द्वितीय स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री ने डीएम ललित मोहन रयाल और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में उत्तराखण्ड लगातार प्रभावी कार्य कर रहा है और राज्य आज नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में देश में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और विकास के संतुलन के साथ राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि सुशासन, गरीब कल्याण, सड़क, बिजली, पानी और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य की जीडीपी में वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी तथा बेरोजगारी दर में कमी विकास की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करती है।
उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय एसडीजी रैंकिंग में रुद्रप्रयाग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि उत्तरकाशी और नैनीताल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। बागेश्वर, चमोली और टिहरी जनपदों को तृतीय स्थान मिला।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

