बिहार के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेपाल में उसकी मौत हो गई। बता दें कि खान सर की कोचिंग फायरिंग मामले में रौशन आनंद का भाई प्रिंस फरार चल रहा था। वो नेपाल के विराट नगर के एक होटल में छिपा हुआ था। जहां उसकी संदेहास्पद मौत से खलबली मच गई है।
ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध हालात में मौत
दरअसल खान सर कोचिंग फायरिंग मामले में रौशन आनंद पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया ने ने रौशन आनंद और प्रिंस के खिलाफ FIR दर्ज की थी। मुकदमा कोचिंग पर हमला करने के आरोप पर दर्ज हुआ।
नेपाल के होटल में छिपा था प्रिंस
प्रिंस इसमें नामजद आरोपी था। घटना के बाद से ही प्रिंस फरार था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। हालांकि अब उनकी मौत की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। अभी प्रिंस की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खान सर पर भी FIR हुई दर्ज
बता दें कि हाल ही में खान ग्लोबल स्टडीज में कथित तौर पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। जिसमें ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी संबंध में फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर भी केस दर्ज किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए रिहा किया
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

