रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद के बीच उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए देहरादून समेत राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
निहंगों ने 25 जून को उत्तराखंड आने की दी थी चेतावनी
जानकारी के अनुसार निहंग सिखों की ओर से 25 जून को पंजाब से एक जत्थे के उत्तराखंड पहुंचने की बात कही गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। राज्य की सीमाओं और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की निगरानी की जा रही है।
निहंगों से पुलिस कर चुकी है शांति बनाए रखने की अपील
हालांकि प्रशासन और निहंग सिखों के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद स्थिति को लेकर आपसी सहमति बनी है। प्रशासन की ओर से निहंगों से शांति बनाए रखने और क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तनावपूर्ण माहौल पैदा न होने देने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में हुआ था जमकर बवाल
गौरतलब है कि 20 जून को साथ निहंगों ने नगरासू गुरुद्वारे पर कब्ज़ा कर अंदर जमकर उत्पाद मचाया था। यही नहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के कहने पर भी वे गुरुद्वारा छोड़ने को तैयार नहीं हुए। आखिरी में पंजाब के एक जत्थे को गुरुद्वारा के अंदर भेजा गया। जिसके बाद वहां कब्ज़ा जमाये निहंग नीचे उतरे।
इससे पहले भी कर्णप्रयाग में निहंग के जत्थे और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद पंजाब के जत्थे ने 25 जून को उत्तराखंड आने की बात कही थी। ऐसे में प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

