*एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश – ऑपरेशन प्रहार के तहत महिलाओं की सुरक्षा के प्रति चोरगलिया पुलिस का शिकंजा*
*“
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* के दिशा निर्देशन व *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुऑ के पर्यवेक्षण* व *थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिहं राणा* के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा *ऑपरेशन प्रहार* के तहत महिलाओ की सुरक्षा के प्रति चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस ने एक मनचले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।
*अभियुक्त मोहम्मद अली* पुत्र उस्मान शाह निवासी ग्राम बसेंगा तहसील रतना थाना नबावगंज जिला बरेली उ0प्र हाल पता-वार्ड नं0 08 गौजाजाली थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष के द्वारा वादिनी रिया (काल्पनिक नाम) को लगभग 02 माह से पीछा कर रहा था । *दिनांक 11.07.2026* को भी पीछा कर गन्दे-गन्दे इशारे कर, रास्ता रोककर हाथ पकङना व विरोध करने पर गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी दी । जिसे जनता के लोगो द्वारा पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में *मुकदमा FIR NO 32/2026 धारा 74/78/126(2)/352/351(3) BNS* मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मोहम्मद अली पुत्र उस्मान शाह निवासी ग्राम बसेंगा तहसील रतना थाना नबावगंज जिला बरेली उ0प्र हाल पता-वार्ड नं0 08 गौजाजाली थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष
*गिरफ्तारी टीमः -*
1- उ0नि0 नीशू गौतम
2- म0का0 सुखविन्दर कौर
3- हे0का0 प्रमोद राणा
4- हे0का0 दीपचन्द
*
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

