*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “*ऑपरेशन प्रहार*” के तहत अपराधों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु कालाढूंगी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
दिनांक 13.07.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन व *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *श्री अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रामनगर* के पर्यवेक्षण तथा *श्री अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान नये गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी रोड एवं छोराजाली जाने वाले मार्ग पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों क्रमशः *(1)बलकार सिंह* पुत्र माला सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और *(2) अमरजीत सिंह* पुत्र इंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
*पुलिस कार्यवाही*
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध *धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत क्रमशः एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026 पंजीकृत* की गई है। अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*-
(1) *बलकार सिंह पुत्र माला सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर*
(2) *अमरजीत सिंह पुत्र इंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर*।
*बरामदगी*
20 लीटर अवैध कच्ची शराब
75 पाउच अवैध कच्ची शराब
*पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम
अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह
कांस्टेबल 634 मनोज द्विवेदी
कांस्टेबल 816 किशन नाथ
कांस्टेबल 905 अमनदीप सिंह
कांस्टेबल 147 स्वरूप सिंह
*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल*
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

