

आज हरेला के पावन पर्व पर सोबन सिंह जीना राजकीय बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी के परिसर से एक माह के “पौधारोपण अभियान” के अभियान का शुभारम्भ यूथ हॉस्टल एसोसिएशन, (yhaindia.org) नैनीताल के तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर वन प्रभाग, नैनीताल के सहयोग से निःशुल्क प्राप्त औषधीय पौधोँ का रोपण उपस्थित द्वारा किया गया.
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. चंचल मरछाल, डॉ. ब्रजेश रावत, नेत्र सर्जन, डॉ. विजय जोशी , चिकित्सालय की मातृका श्रीमती दया सिजवाली, श्री गोविंद साही, श्री किसनु, पर्यावरण कार्यकर्त्ता द्वारा वाईएचएआई सदस्यों के साथ मिलकर नवीन परिसर में पौधे लगाए.
इस अवसर पर उद्योगपति एवं सिसोदिया ग्रुप चेयरमैन श्री विजय सिसोदिया, श्री मनोज साहनी, श्री पवन साह एवं प्रसिद्ध व्यवसायी श्री नरेश कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की.
वाईएचएआई,नैनीताल की ओर से चेयरमैन डॉ. हरी एस बिष्ट, वाईस प्रेसिडेंट श्री बीरेंद्र बिष्ट , मीडिया संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजेंद्र क्वीरा , कोषाध्यक्ष श्री पूरन पाण्डेय,वरिष्ठ पत्रकार श्री भास्कर पंत, श्री अभय बिष्ट सहित अन्य अनेक राइडर्स उपस्थित थे.
अंत में वाईएचएआईकार्यक्रम संयोजक द्वारा सभी उपस्थित लोंगो को धन्यवाद दिया.
धन्यवाद.
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल
