

————————-
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेन्द्र नगर कॉलेज परिसर में आज पवित्र वृक्ष पीपल की पौध-रोपण करके प्रकृति, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक राज्य का लोकपर्व ‘हरेला’ मनाया गया।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट एवं यूथ रेड क्रॉस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में हरेला पर्व के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरेला के प्रमुख कार्यक्रमों में पौध-रोपण तथा पर्यावरणीय और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हरेला पर्व पर विचार व्यक्त किए गए।
हरेला पर्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि हरेला हमें प्रकृति द्वारा सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीष प्रदान करने का दिन है, जो कि प्रकृति में संस्कृति और जीवन का समन्वय दर्शाता है।
कार्यक्रम में एन.एस.एस. के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज फोंन्दणी,, रेड क्रॉस यूनिट के नोडल अधिकारी संजय महर, भाजपा नेता डॉ प्रमोद उनियाल,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दलीप सिंह बिष्ट, डॉ. कमल कुमार बिष्ट, डॉ हरीश रतूड़ी,डॉ सृचना सचदेवा,डॉ. सुधा रानी, डॉ. आशा उनियाल, डॉ सोनी तिलारा, डॉ. सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ. देवेन्द्र कुमार, डॉ. वी.पी. पोखरियाल, डॉ. विजय प्रकाश भट्ट, डॉ इमरान अली, डॉअंकिता रावत, डॉ ज्योति शैली,डॉ जितेंद्र नौटियाल , डॉ वरुण कुमार, डॉ नेतराम, डॉ भारती जायसवाल, आकाश सजवान, राकेश सिंह जोगी,मुनेंद्र, शीशपाल, शिशुपाल, अजय, भूपेंद्र , विशाल, वर्षा, सोनियाआदि प्राध्यापक और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस आशय की जानकारी कॉलेज मीडिया समिति के सदस्य डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।
About The Author
You may also like
लालकुआं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी की धर्मपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम,
‘सुबोध उनियाल माफी मांगे…’, सिंगर मीका सिंह ने मंत्री से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
22 साल बाद क्यों अचानक लगे गंभीर आरोप… रेखा-पप्पू विवाद पर सीएम धामी का बड़ा सवाल
उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर तक होंगे भव्य आयोजन!, जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी मामला: सीबीआई की एंट्री और नार्को टेस्ट का कानूनी पेंच
