*
**हल्द्वानी, 17 जुलाई।** उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे हल्द्वानी उप जिला कारागार का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण का उद्देश्य महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा उनके मानवाधिकारों की स्थिति का आकलन करना है।
निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष कारागार में महिला बंदियों के रहने की व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। आयोग का प्रयास है कि महिला बंदियों को उनके अधिकारों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध हों और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कारागार निरीक्षण के बाद कुसुम कंडवाल मीडिया से भी बातचीत करेंगी। इस दौरान वह 18 जुलाई को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की जानकारी साझा करेंगी। इस कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के प्रतिनिधियों को महिला सुरक्षा, सहायता सेवाओं और समन्वय से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

