पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों का दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन अभी भी जारी है। इसी विरोध के बीच अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों के पोटेस्ट को लेकर कहा कि ये अब छात्रों की चिंता तक सीमित नहीं रह गया है। इसके पीछे सुनियोजित राजनीतिक रणनीति नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कुछ छात्रों को कुछ लोग राजनीतिक मोहरा बनाकर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।
CJP Protest पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के फैसले का किया स्वागत
सीएम धामी ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का भी स्वागत किया, जिसमें पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की बात कही गई। उन्होंने पीएम के इस फैसले को युवाओं के भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सीएम का प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा बयान
सीएम ने कहा कि पीएम का ये निर्णय साफ करता है कि सरकार युवाओं के भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर कितनी गंभीर है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से पेपल लीक जैसे मामलों में तेजी से कार्रवाई होगी। समय पर दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। साथ ही आगे ऐसे अपराधों पर रोक लग सकेगी।
पेपर लीक मामले में प्रदेश में गिनवाए सरकार के काम
इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रदेश में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की भी बात की। उन्होंने कहा कि राज्य में पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ सख्त रुख रहा। अब तक सरकार द्वारा 100 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।निष्पक्ष प्रक्रिया के चलते हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां भी दी गई हैं
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
