रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के छोई क्षेत्र के मोतीपुर में देर रात हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पहले रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार दोनों के शरीर का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। बेटे की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है, जबकि महिला की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से हाईटेंशन लाइनों और पुराने तारों की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

