हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 10 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी दी है।
10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
बता दें इस साल की 23 मई को हेमकुंड साहिब यात्रा के कपाट खुल गए थे। कपाट खुलने के बाद से अब तक देश-विदेश से आए 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह निरंतर बना रहा।
वर्तमान समय में हेमकुंड घाटी में फूलों की भरमार है। वैली ऑफ फ्लावर्स में खिलने वाले सभी प्रकार के फूल यहां भी अपनी पूरी सुंदरता के साथ खिले हुए हैं। इसके साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ही पाए जाने वाले दुर्लभ ब्रह्मकमल भी खिले हुए हैं।
सिख परंपरा में पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान रखता है हेमकुंड साहिब
बता दें हेमकुंड साहिब सिख परंपरा में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह धाम समुद्र तल से 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर सात बर्फ से ढके शिखरों और स्वच्छ हिमानी झील के मध्य स्थित है। दसम ग्रंथ के ‘बचित्तर् नाटक’ में वर्णित अनुसार, यह स्थान श्री गुरु गोबिंद सिंह की पूर्व जन्म की गहन तपस्थली (तपस्थान) माना जाता है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

