नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून की ओर से 13 अगस्त को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
प्रशासन ने बताया कि भारी से बहुत भारी बारिश के कारण जिले की नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह होने की आशंका है। वहीं संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश
आदेश के मुताबिक 14 अगस्त को विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी संबंधित विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इन आवासीय स्कूलों पर लागू नहीं होगा आदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

