इस वक्त की बड़ी खबर हरिद्वार से सामने आ रही है। यहां कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। दो अलग अलग नम्बरों से वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है ।
मंगलौर विधायक काज़ी मोहम्मद निजामुद्दीन को जान से मारने की धमकी
दरअसल ये धमकी और किसी को नहीं बल्कि विधासनभा क्षेत्र मंगलौर से कांग्रेस विधायक काज़ी मोहम्मद निजामुद्दीन को मिली है। व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री के साथ नकाबपोश व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। सरकार
दो नबरों से आए धमकी भरे वीडियो
दो अलग अलग नम्बरों से वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी दी गयी है । जिसके बाद विधायक ने एसएसपी हरिद्वार को पूरे मामले की जानकारी दी। मंगलौर पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मच गयाहै। फिलहाल अभी तक मंगलौर विधायक का इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन मोबाइल नंबर से धमकी दी गई और मैसेज भेजे गये हैं। उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित की धरपकड़ की जायेगी
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

