मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कुल 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें सीवरेज व्यवस्था, राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण, मंदिर सौंदर्यीकरण, सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
CM ने विकास कार्यों के लिए दी 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के रामनगर शहर में सीवरेज योजना के जोन-1 के अंतर्गत वर्तमान 7 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के ट्रंक एवं शाखा सीवर निर्माण कार्य के लिए 42.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, प्रदेश के राजस्व कार्यालयों, जिसमें राजस्व परिषद, मंडलायुक्त कार्यालय और जिला कार्यालय शामिल हैं, में स्थित राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
चमोली और देहरादून के लिए भी किया बड़ा ऐलान
चमोली के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के रानीगढ़ (देवल) स्थित आराध्य मां आदिशक्ति देवराड़ी देवी पौराणिक मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं प्रांगण विस्तार के लिए 98.28 लाख की कुल धनराशि के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 58.968 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा देहरादून में राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत 142.89 लाख की धनराशि के सापेक्ष अवशेष 39 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इससे संबंधित शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। नएस्थान तलाशें
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर होगा राज्य मार्ग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नैनीडांडा में स्वर्गीय जगमोहन सिंह नेगी (लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-रथुवाड़ाब-धुमाकोट) राज्य मार्ग मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अवतार सिंह के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

