रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना मुजीब को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सीएम धामी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
CM धामी: देवभूमि है पाकिस्तान नहीं, भड़काऊ भाषण देने वाला मौलाना गिरफ्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भड़काऊ बयान के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई की बात कही.
रुद्रपुर में आयोजित बारावफात जुलूस के दौरान मौलाना ने धार्मिक भीड़ के सामने दिया था भड़काऊ बयान.
सीएम धामी के कड़े तेवर पर रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर हुई आरोपित की गिरफ्तारी.
रुद्रपुर में धार्मिक जुलूस के दौरान एक मौलाना को हजारों लोगों की धार्मिक भीड़ के सामने सरकार को धमकाना भारी पड़ गया. मौलाना का धमकी भरा बयान वायरल होते ही, सीएम धामी ने कड़ा रुख अपनाया. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है.
रुद्रपुर में बुधवार को निकाले गए बारावफात जुलूस के दौरान, रामपुर निवासी मौलाना मुजीब ने हजारों की भीड़ के सामने, उत्तराखंड सरकार पर मदरसे बंद कराने का आरोप लगाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था. उक्त धमकी भरा बयान वायरल होते ही, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए, दो टूक कहा कि उत्तराखंड कोई पाकिस्तान नहीं है, बल्कि इसकी पहचान देवभूमि के रूप में रही है और आगे भी रहेगी. सीएम धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश और प्रदेश से धमकी और तुष्टिकरण का दौर अब खत्म हो चुका है. और नहीं सरकार डेमोग्राफिक चेंज पर चुप रहने वाली है. उन्होंने कहा कि सरकार संविधान के खिलाफ काम करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी. इधर, सीएम के तेवरों को देखते हुए, उधमसिंहनगर जनपद की पुलिस ने उक्त आरोपित मौलाना के खिलाफ शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा कर लिया, साथ ही रात में ही आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया.
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

