


नरेंद्रनगर। हिमालय दिवस के अवसर पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोवरस एवं रेंजरस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारीगण द्वारा हिमालय को बचाने की प्रतिज्ञा ली गई। कार्यक्रम में हिमालय के संरक्षण हेतु एक जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से पीटीसी लिंक रोड तक निकाली गई।
एक दिवसीय शिविर के दौरान महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत गाजर घास, लैंटाना एवं स्थानीय कटीली झाड़ियों की कटाई छटाई की गयी। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 वी0 एस0 नेगी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए हिमालय के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया। शिविर के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोंदनी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रकृति के सजग प्रहरी के रूप में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रोवर्स संयोजक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल एवं रेंजर्स संयोजक डॉ अंकिता रावत ने भी वर्तमान में हिमालय के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर डॉ संजय सिंह, डॉ सुधा रानी, डॉ सृचना सचदेवा, डॉ सुशील कगड़ियाल, डॉ सोनी तिलारा, डॉ विजय प्रकाश, डॉ बी पी पोखरियाल, डॉ जितेन्द्र नौटियाल, डॉ नेतराम, अजय एवं सभी कर्चारीगण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
