राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला के पास ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
देहरादून में स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 9 बजे युवक अपनी कजन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने अचानक उस पर फायर झोंक दिया। गोली युवक के पेट को छूते हुए निकल गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बताया जा रहा है कि घायल युवक उज्जीवन बैंक में काम करता है। घटना की सूचना मिलतेही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से भी किसी तरह की कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में फायरिंग के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस की टीमें फायरिंग करने वाले मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फायरिंग की इस वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
About The Author
You may also like
दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनने पर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, कांग्रेस ने काटा हंगामा
शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, पालड़ीछीना-जैनकरास मार्ग के लिए 50.32 लाख मंजूर
MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव से पहले पुलिस ने ITI गैंग के लीडर देवेंद्र बिष्ट को किया गिरफ्तार…

