भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को उत्तराखंड में आगामी चुनाव में ऐतिहासिक हैट्रिक लगाते हुए दो तिहाई बहुमत की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं बैठक में मौजूद पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि जीत की हैट्रिक के साथ उत्तराखंड भाजपा का स्वर्णिमकाल आएगा।
PM मोदी के नेतृत्व में विकसित राज्य बना रही धामी सरकार
पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने प्रदेश कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शानदार कार्य कर रही है। सरकार के सभी कार्य राज्य के संवर्धन और विकास के लिए हैं। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि जिस राज्य को अटल जी ने बनाया हमारी सरकारें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित राज्य बना रही है।
विकास की नई ऊंचाइयां को छू रहा उत्तराखंड: बलूनी
बलूनी ने कहा कि विपक्ष की सरकारों के उलट, बीजेपी सरकारों के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। चाहे वह नित्यानंद सरकार हो, या खंडूरी, निशंक, त्रिवेंद्र और अब धामी के नेतृत्व वाली सरकारें हों। उन्होंने विकास को लेकर दिल्ली देहरादून की दूरी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले 7 से 8 घंटे लगते थे अब दो से तीन घंटे लगते हैं, इसकी कोई पहले कल्पना भी नहीं कर सकता था।
भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है: बलूनी
अनिल बलूनी ने गृहमंत्री अमित शाह के उसे बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है। ठीक उसी तरह उत्तराखंड में भी भाजपा का स्वर्णिम काल तब आएगा जब हम तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे
About The Author
You may also like
दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनने पर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, कांग्रेस ने काटा हंगामा
शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, पालड़ीछीना-जैनकरास मार्ग के लिए 50.32 लाख मंजूर
MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव से पहले पुलिस ने ITI गैंग के लीडर देवेंद्र बिष्ट को किया गिरफ्तार…

