भारतीय सेना से जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक केस की सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे सामने सभी मामलों को एक तरह से रखा जाता है। बुधवार को इस केस में सीजेआई की बेंच से शिकायत की गई। जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी के साथ विशेष बर्ताव किया जा रहा है। इसी को लेकर भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत बोले कि जल्द सुनवाई के लिए शिकायतकर्ता प्रक्रिया का पालन करते हुए उचित याचिका दायर करें। सरकार
‘राहुल गांधी का केस लिस्ट नहीं होता’-शिकायतकर्ता का आरोप
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में एक सीनियर वकील गौरव भाटिया ने शिकायतकर्ता की ओर पेश हुए। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मानहानि के इस केस में राहुल गांधी के खिलाफ मामले को लिस्ट नहीं किया जा रहा है।
‘राहुल गांधी वीवीआईपी नहीं हैं’- सीजेआई
उन्होंने बेंच से कहा कि इस मामले में जल्द तारीख दी जाए। उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने जो तारीख दी थी,उसपर भी राहुल गांधी पेश नहीं हुए।उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के मामले की जल्द सुनवाई होनी चाहिए और इसे अन्य मामलों से अलग किया जाए। यह केस स्थगित हो जाता है और याचिकाकर्ता (राहुल गांधी) तय तारीख पर पेश नहीं हो रहे। पांच महीने पहले भी यह मामला लिस्ट हुआ था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।”
राहुल गांधी वीवीआईपी नहीं हैं। इस केस को दूसरे मामलों से अलग किया जाए और इसकी सुनवाई अलग से हो।
गौरव भाटिया, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील
‘जल्द सुनवाई के लिए उचित अर्जी दायर करें’
जल्द सुनवाई को लेकर सीजेआई सूर्यकांत ने शिकायत करने वाले पक्ष से तय प्रक्रिया का पालन करने को कहा। साथ ही जल्द सुनवाई की मांग वाली अर्जी लगाने की बात कही।
सभी मामलों पर समान तरह से व्यवहार होता है..प्लीज जल्दी सुनवाई के लिए उचित अर्जी दायर कीजिए..।
सीजेआई सूर्यकांत
cji cji
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल

