प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डीजीपी दीपम सेठ और शासन-प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
CS आनन्द बर्द्धन ने किया कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण
सीएस आनन्द बर्द्धन ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, डीएम सविन बंसल और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के साथ पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा।
सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएस ने शहर की यातायात व्यवस्था को पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएस ने डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
Delhi-Dehradun Expressway
आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बूस्ट: CS
मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान सीएस बर्द्धन ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली-एनसीआर से देहरादून पहुंचने का समय कम होगा। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा। वहीं दूसरी ओर इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

