हिंदी दिवस पर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में हुआ काव्य-पाठ कार्यक्रम

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में काव्य-पाठ कार्यक्रम आयोजित
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में दिनांक 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के तत्वावधान में काव्य-पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति अपनी रुचि और रचनात्मक अभिव्यक्ति का परिचय दिया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभागीय परिषद की अध्यक्ष एवं अन्य कार्यक्रम की तैयारी पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा युवा पीढ़ी में हिंदी के प्रति जागरूकता एवं प्रेम विकसित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के साथ-साथ हिंदी भाषा के प्रति गौरव की अनुभूति करायी।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ तनुजा बिष्ट के द्वारा अध्यक्षीय भाषण में हिंदी के महत्वता और अन्य भाषाओं के साथ हिंदी को जोड़ने के बारे में व अपनी मातृभाषा को निसंकोच बोलने का आह्वान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती पूजा रानी द्वारा किया गया। बैठक में डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. विकास रंजन, डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. हिमानी बडोनी, डॉ. सुरेश कुमार चौबे तथा प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती बीना देवी सहित महाविद्यालय के अधिकांश प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author