उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले होगा और सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंडपर्यटन
मानसून सत्र को लेकर सरकार ने पूरी की तैयारियां: CM
देहरादून में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसून सत्र को लेकर सरकार ने अपने स्तर पर सारी तैयारियां हो गई हैं। अब जल्द ही सत्र का स्थान तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून सत्र में सभी की सहमति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
सत्र में सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
बता दें इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट लेकर आएगी, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि इस बार मानसून सत्र के स्थान को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं कि सत्र देहरादून में होगा या गैरसैंण में। अब सीएम के बयान के बाद जल्द ही स्थान और समय भी फाइनल होने की उम्मीद है
About The Author
You may also like
लालकुआं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी की धर्मपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम,
‘सुबोध उनियाल माफी मांगे…’, सिंगर मीका सिंह ने मंत्री से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
22 साल बाद क्यों अचानक लगे गंभीर आरोप… रेखा-पप्पू विवाद पर सीएम धामी का बड़ा सवाल
उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर तक होंगे भव्य आयोजन!, जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी मामला: सीबीआई की एंट्री और नार्को टेस्ट का कानूनी पेंच

