मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में बनाया। पत्नी गीता धामी के साथ सुबह होते ही मुख्यमंत्री NIVH पहुंचे। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान सीएम भावुक भी नजर आए।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
मुख्यमंत्री ने कहा कहा संस्थान में बच्चों के बीच बिताए पल बेहद भावुक और अविस्मरणीय रहे। बच्चों के साथ केक काटकर उनसे बातें की। उनकी मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और अपनापन देखकर मन भावुक हो उठा। सच कहूं तो जन्मदिवस पर इससे अनमोल उपहार कुछ और नहीं हो सकता।
CM ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
बच्चों में सपनों की कोई कमी नहीं है: CM
मुख्यमंत्री ने कहा इन बच्चों में प्रतिभा, साहस और सपनों की कोई कमी नहीं है। इन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और हमारा साथ मिले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। बता दें सीएम धामी के साथ इस दौरान कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी भी नजर आए।
About The Author
You may also like
दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनने पर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, कांग्रेस ने काटा हंगामा
शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, पालड़ीछीना-जैनकरास मार्ग के लिए 50.32 लाख मंजूर
MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव से पहले पुलिस ने ITI गैंग के लीडर देवेंद्र बिष्ट को किया गिरफ्तार…

