देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़े छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 44.61 ग्राम MDMA बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख बताई गई है। पर्यटनस्थल खोजें
चार युवकों को पुलिस ने MDMA के साथ दबोचा
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर की रात राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाई रिजॉर्ट के पास एक कार से चार युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 27.12 ग्राम MDMA बरामद हुई। आरोपियों की पहचान वेदांत चौहान, रचित शर्मा, श्रीकांत ममगाई और चिराग रस्तोगी के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास से दो अन्य युवकों अभिषेक थापा और वैभव ममगांई को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 17.49 ग्राम MDMA बरामद हुई। इस तरह दोनों स्थानों से कुल 44.61 ग्राम MDMA बरामद की गई।
कॉलेज छात्रों को महंगे दामों पर बेचते थे MDMA
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे देहरादून के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं और वर्तमान में देहरादून तथा अन्य राज्यों के विभिन्न संस्थानों से तकनीकी शिक्षा के कोर्स कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करते थे और उसके गैंग के पैडलर थे। पुलिस के मुताबिक, सिद्धू या उसके एजेंट समय-समय पर देहरादून आकर आरोपियों को MDMA उपलब्ध कराते थे। कभी-कभी आरोपी खुद भी दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जाकर सिद्धू से MDMA व अन्य मादक पदार्थ लेकर देहरादून आते थे। इसके बाद इन नशीले पदार्थों को खासकर कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचने की बात सामने आई है। पर्यटनस्थल खोजें
महंगे शौक पूरा करने के लिए तस्कर बने छात्र
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए नशे के कारोबार में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में NDPS एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपियों के कब्जे से MDMA के अलावा UK 07 DE 4167 नंबर की इग्निस कार और 12 पॉलिथीन पैकेट भी बरामद किए गए हैं।
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल

