14 अप्रैल को करीब दो घंटे देहरादून में रहेंगे पीएम मोदी, जारी हुआ कार्यक्रम
आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड आगमन संख्या और भव्यता की दृष्टि से अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होने जा रहा है। उनका देवभूमि में पहला रोड शो भी होगा। इसमें सांस्कृतिक गौरव और पारंपरिक भव्यता नजर आए।
इसमें लगभग 12 से 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देगी। रोड शो के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्यों एवं पारंपरिक संगीत के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत आभार किया जाएगा।
पीएम मोदी करीब दो घंटे देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वह मां डाल काली के मंदिर में पूजा करेंगे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण करेंगे और देहरादून में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
ये रहेगा कार्यक्रम
सुबह करीब 10.00 बजे पीएम मोदी देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह यूपी के गणेशपुर जाएंगे। करीब 12 बजे वह देहरादून के मां डाट काली मन्दिर में पूजा-अर्चना करेंगे। जिसके बाद वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कर और देहरादून में जनसभा को भी संबोधित कर दोपहर करीब दो बजे लौट जाएंगे।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

