उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की एम0एड0(स्पेशल) पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के निर्धारित 02 परीक्षा केन्द्रों, एस0जी0आर0आर0 कॉलेज, देहरादून तथा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी मुख्यालय में सम्पन्न

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की एम0एड0(स्पेशल) पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के निर्धारित 02 परीक्षा केन्द्रों, एस0जी0आर0आर0 कॉलेज, देहरादून तथा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी मुख्यालय में सम्पन्न हुई। एम0एड0(स्पेशल) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे (02 घंटा) तक संपादित की गयी। उक्त पाठ्यक्रम में 295 कुल आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके सापेक्ष एस0जी0आर0आर0 कॉलेज, देहरादून केन्द्र में 207 अभ्यर्थी में से 164 उपस्थित रहे तथा 43 अनुपस्थित रहे। वहीं उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी मुख्यालय में 88 अभ्यर्थी में से 66 उपस्थित रहे, तथा 22 अनुपस्थित रहे। उक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपादित की गयी। परीक्षा नियंत्रक द्वारा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी मुख्यालय में औचक निरीक्षण भी किया गया तथा एस0जी0आर0आर0 कॉलेज, देहरादून में डॉ0 नरेन्द्र जगूडी, श्री गोविन्द सिंह, डॉ0 सुभाष रमोला के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

About The Author