देहरादून। भारतीय सेना ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती रैली का आयोजन पांच अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक रुड़की स्थित बीईजी एवं सेंटर में किया जाएगा। इसमें एक से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन सीईई परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
सेना के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (यूपी एवं उत्तराखंड), जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन श्रेणियों में भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ भर्ती केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
सेना ने अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखने को कहा है। पांच अक्टूबर को उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के एआरओ अल्मोड़ा, एआरओ पिथौरागढ़ और एआरओ बरेली के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया निर्धारित की गई है। भर्ती रैली से संबंधित अन्य तिथियों और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी संबंधित भर्ती कार्यालयों द्वारा जारी की जाएगी।
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल

