
कोटद्वार, 08 अक्टूबर 2026।
उच्च शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून की संयुक्त निदेशक प्रो. संगीता गुप्ता द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली तथा उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। साथ ही विभागों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में प्राध्यापकों से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक महोदया ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में जाकर विभागीय गतिविधियों, शैक्षणिक कार्यों, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों से संवाद कर विभागों के सुचारु संचालन में आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक अपने-अपने विभागों में उपस्थित रहे तथा उन्होंने पूछी गई जानकारियों से संयुक्त निदेशक महोदया को अवगत कराया।
संयुक्त निदेशक महोदया ने महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हॉस्टल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के महत्व पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के मुख्य कार्यालय, पुस्तकालय तथा उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने संयुक्त निदेशक महोदया को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, विभागीय व्यवस्थाओं तथा निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालय के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए संयुक्त निदेशक महोदया का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं संबंधित कर्मचारी सहितमुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती अनीता धस्माना, वरिष्ठ व्यक्तिक सहायक श्री जयबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
लालकुआं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी की धर्मपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम,
‘सुबोध उनियाल माफी मांगे…’, सिंगर मीका सिंह ने मंत्री से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
22 साल बाद क्यों अचानक लगे गंभीर आरोप… रेखा-पप्पू विवाद पर सीएम धामी का बड़ा सवाल
उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर तक होंगे भव्य आयोजन!, जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी मामला: सीबीआई की एंट्री और नार्को टेस्ट का कानूनी पेंच

