लालकुआं। यहां नया बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक मौत हो गई, अचानक हुई महिला की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश चंद्र पांडे की धर्मपत्नी मीना पांडे उम्र 50 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक निधन हो गया। मीना पांडे की तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र पांडे की हल्दूचौड़ नया बाजार में प्रतिष्ठित दुकान है, जिसमें उनकी धर्मपत्नी मीना पांडे भी उनका पूरा सहयोग करती थी, अचानक हुई पत्नी की मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया है।
About The Author
You may also like
‘सुबोध उनियाल माफी मांगे…’, सिंगर मीका सिंह ने मंत्री से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
22 साल बाद क्यों अचानक लगे गंभीर आरोप… रेखा-पप्पू विवाद पर सीएम धामी का बड़ा सवाल
उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर तक होंगे भव्य आयोजन!, जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी मामला: सीबीआई की एंट्री और नार्को टेस्ट का कानूनी पेंच
उत्तराखंड में शहरों, गांवों, पर्यटन स्थलों के लिए बनेगा कचरा प्रबंधन का नया मॉडल, नियम होंगे सख्त

