केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग, 15 जून तक के सभी टिकट कुछ ही घंटों में बुक
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग कुछ ही घंटों में 15 जून तक के लिए बुक हो गई है। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध 31,607 हेली टिकटों के सापेक्ष 31,418 टिकट बुक हो चुके थे।
प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा के लिए हर वर्ष हेली सेवाओं का संचालन करती है। इस वर्ष चारधाम यात्रा सिरसी, फाटा व गुप्तकाशी के आठ हेलीपैड से संचालित की जानी है। इसके लिए टिकटों की बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हुई।
बुधवार शाम छह बजे से शुरू हुई पहले चरण की बुकिंग 15 जून तक होनी थी। यात्रियों के उत्साह के चलते स्थिति यह रही कि बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों में ही तकरीबन सारे टिकट बुक हो गए। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि हेली टिकटों की बुकिंग को हाथों हाथ लिया गया है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

