Ramayana का ‘मंगल रंग’ गाना रिलीज, श्रीराम-सीता के की शादी की झलकिया

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है। दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इसी बीच ट्रेलर के बाद मेकर्स ने रामायण का एक और गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को विजुअल्स से काफी खास अंदाज में पेश किया गया है।

‘रामायण’ का ‘मंगल रंग’ गाना रिलीज
दरअसल मेकर्स ने रामायण का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने में आपको ना सिर्फ शानदार नजारे बल्कि भव्य महल और खूबसूरत जोड़ी के शादी की कुछ झलकिया भी दिखाई देंगी। टी-सीरीज के ऑफिशल यूट्यूब चैनल वर्ल्ड ऑफ रामायणम् पर ये गाना अवेलेबल है। इस गाने में अयोध्या से दूर रहने वाले पलो को भी दिखाया गया है। राम के सीन्स में वो तीर, धनुष और तलवार के साथ नजर आ रहे है। गाने को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।

कब रिलीज होगा पहला पार्ट?
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता के रोल में है। तो वहीं यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा। तो वहीं पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में रिलीज होगा

About The Author