हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

नैनीताल से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बीती देर रात हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौत हो गई।

हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा
घटना बीती रात लालकुआं के सुभाषनगर पुरानी पुलिस चेक पोस्ट के पास की बताई जा रही है। हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

दो युवकों की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में दूसरे युवक को अस्पताल ले जाय गया। लेकिन रास्ते में युवक दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।

About The Author