राज्य में बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के समीप खड़े लोगों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोटद्वार में शुक्रवार सुबह हुआ। यहां भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए दो लोग खड़े थे। इसी दौरान तेज अंधड़ के चलते अचानक एक विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लोग बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी बीच तेज हवा चलने से अचानक विशाल पेड़ धराशायी हो गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान टीम ने घायल दलीप को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मृतक विक्रम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
About The Author
You may also like
सत्यनिष्ठा से समृद्धि ‘थीम के अंतर्गत नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई
उत्तराखंड के 26 वर्षीय जवान आकाश चौहान पचमढ़ी में शहीद, फुटबॉल खेलते समय बायसन ने किया हमला
ग्रामीणों को 10 साल से टूटे पुल बनने का इंतजार, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे 400 परिवार
उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के युवक की मौत, इस साल अब तक 3 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से तबाही, भारत में अलर्ट, बंगाल में 10 हजार लोग शिफ्ट

