बीते दिन यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर को उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया। यहां बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें पायलट भी शामिल है। अभी फिलहाल हादसे की जांच हो रही है। इसी बीच अब बद्रीनाथ हादसे के बाद विभाग एक्शन मोड में आ गया है। भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।
नक्शेदेखें
भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर रोक
इस हादसे के बाद एहतियातन के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है। कंपनी के बाकी हेलिकॉप्टर्स की उड़ान फिलहाल के लिए रोक दी गई है। तो वहीं आज यानी शनिवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) में हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है।
सुबह 5 बजे फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
बता दें कि जिस जगह ये हादसा हुआ, वो एक खतरनाक पहाड़ी और जंगली इलाका है। जहां हिमालयन भालू की गतिविधियां अधिक हैं। इसके साथ ही अंधेरे की वजह से और बाकी कारणों से शुक्रवार रात 8 बजे के बाद राहत और बचाव का काम रोक दिया गया। शनिवार सुबह पांच बजे इसे दोबारा शुरू किया गया। सभी के शव फिलहाल अभी घाटी में ही हैं। शवों को सेना की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
AAIB करेगा हेलिकॉप्टर हादसे की जांच
हादसा काफी गंभीर है। इसी को देखते हुए अब Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की जांच भी अहम होगी। मालूम हो कि भारत में नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए AAIB अधिकृत एजेंसी है
About The Author
You may also like
नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच 6 भारतीय पर्यटक लापता, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की तैयारी
धामी सरकार ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 805 करोड़, जानें कहा-कहा होंगे खर्च
BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ पर मोहित डिमरी का हमला, बोले- पहले प्रदेश की बदहाल व्यवस्था सुधारें
नवीकरणीय ऊर्जा रैंकिंग में देश में दूसरे नंबर पर उत्तराखंड, 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
रिंग रोड की जद में आने वाली जमीनों का होगा सर्वे
