उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया

आज दिनांक २० अप्रैल 2026 को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीक्षारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो० कमला डी० भारद्वाज ने की। प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केन्द्र समन्वयक डॉ० अमिता प्रकाश ने छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा तथा असाइनमेंट की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सह समन्वयक डॉ० शालिनी थापा ने किया। समिति के सदस्य डॉ० राकेश पाण्डे ने कांउसिलिंग प्रक्रियाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से नियमित सहभागिता और संसाधनों के उपयोग की अपील की। डॉ० विवेक कुमार आर्या ने एबीसी-आईडी, डीईबी-आईडी निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० सी० पी० वर्मा ने विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन प्रदान की जा रही सुविधाओं, अध्ययन विडियोज आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ० पुष्पा भट्ट, डॉ० नीता टम्टा, डॉ० महेश चन्द्र, डॉ० देवकी नन्दन गहतोड़ी , डॉ० विपिन चन्द्र, डॉ० भावना, डॉ० हर्षा रावत ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जबाव देकर कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।

About The Author