स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथोल टिहरी के 11 कर्मचारी हुए नियमित

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथोल टिहरी में विगत एक दशक से अधिक समय से विभिन्न अनुभागों में कार्यरत तृतीय श्रेणी के 11 कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

परिसर में लंबे समय से निरंतर सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों ने अपनी नियमित नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह, परिसर निदेशक प्रोफेसर ए. ए. बोडाई, नियमित नियुक्ति हेतु गठित समिति के संयोजक प्रोफेसर एन. एस. पवार, कुलसचिव प्रोफेसर वाई. पी. रेमानी, रिक्रूटमेंट एवं पदोन्नति समिति के संयोजक प्रोफेसर मोहन सिंह पवार, वित्त अधिकारी डॉ. ए. के. मोहंती, पूर्व कुलसचिव, पूर्व वित्त अधिकारी, उपकुलसचिव, सहायक सचिव एस. पी. बादल, सेक्शन ऑफिसर प्रशासन तथा प्रशासन के अन्य समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से परिसर में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा समय-समय पर अपने नियमितीकरण की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से करते आ रहे थे। अंततः परिसर निदेशक एवं माननीय कुलपति महोदय के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से उन्हें नियमित नियुक्ति प्राप्त हुई, जिसके लिए वे समस्त परिवारजनों सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे और अधिक मनोयोग एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

परिसर निदेशक प्रोफेसर ए. ए. बोडाई ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि अब सभी कर्मचारी पूरे मनोयोग से परिसर एवं विश्वविद्यालय के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा विश्वविद्यालय के विकास एवं प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान निरंतर देते रहें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेष रूप से माननीय कुलपति जी द्वारा कर्मचारियों की पीड़ा एवं समस्याओं को समझते हुए नियमितीकरण का जो महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, उसके लिए पूरा परिसर परिवार उनका आभार व्यक्त करता है तथा आशा करता है कि उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।

इस अवसर पर उपअधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर जी. डी. एस. नेगी, प्रोफेसर यू. एस. नेगी, प्रोफेसर रविंद्र सिंह, प्रोफेसर के. सी. पेटवाल, डॉ. शिवानी उनियाल, डॉ. हंसराज सिंह बिष्ट, डॉ. दिनेश नेगी, मुकेश कुमार, आनंद मियां सहित सभी नवनियुक्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author