मिंयावाला में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

देहरादून, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर देहरादून के मिंयावाला स्थित श्री लक्ष्मण इन्क्लेव में योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।


इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल बलबीर सिंह कबसूड़ी (सेवानिवृत्त) एवं उनकी धर्मपत्नी सुलोचना कबसूड़ी ने सभी उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जबकि प्राणायाम श्वास-प्रश्वास को नियंत्रित कर एकाग्रता और मानसिक शांति प्रदान करता है।


ले. कर्नल कबसूड़ी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और आत्मा का निवास होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने “करो योग, रहो निरोग” तथा “योग अपनायें, निरोगी जीवन और खुशहाल भविष्य पायें” का संदेश देते हुए सभी को योग दिवस की पुनः शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संयोगवश 21 जून उनकी वैवाहिक वर्षगांठ का दिन भी है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सभी शुभचिंतकों द्वारा दी गई वर्षगांठ की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में श्री एवं श्रीमती पेटवाल, श्री बर्तवाल, विनोद देवली, श्रीमती अरुणा चमोली, श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती मीनू बिष्ट, श्रीमती चन्द्रकला नेगी, श्रीमती रीता गोस्वामी, श्रीमती जमोत्री चौहान, श्रीमती सुमित्रा राणा, श्रीमती सुशीला नेगी, श्रीमती राजेश्वरी चौहान, श्रीमती ऊषा रावत, श्री एवं श्रीमती रतनमणि रतूड़ी, श्रीमती मंजू चौधरी, श्रीमती रेखा भट्ट, श्रीमती रीता भट्ट, कुमारी सुनैना, श्रीमती सम्पति पुंडीर, श्रीमती कुसुम हटवाल, श्रीमती बिन्देश्वरी कबसूड़ी तथा श्री आशीष सिंह कबसूड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता संदेश एवं सभी प्रतिभागियों को निरोगी जीवन के संकल्प के साथ किया गया।

About The Author