काशीपुर। उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर 30 अक्तूबर की देर शाम एसओटीएफ, आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के खड़गपुर देवीपुरा स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की।इस दौरान कुल 3207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गईं।
आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में रेंज एसओटीएफ, आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। जांच के दौरान कृष्णा मेडिकल स्टोर से 2944 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। इसके संचालक रोहित कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
वहीं, राधिका मेडिकल स्टोर से 263 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। औषधि निरीक्षक ने स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की, जबकि तहसीलदार ने दुकान को सील कर दिया। आईजी निवेदिता कुकरेती ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
About The Author
You may also like
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. गरिमा पुनेठा को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
चर्चित कवि अनिल कार्की अंतर्राष्ट्रीय कविता महोत्सव पटियाला में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को आया हार्ट अटैक
रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू

